फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बातों में उलझाकर महिला का डेबिट कार्ड बदला और उड़ा दिए 31 हजार

Wed, 03 May 2023 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। थाना लाइनपार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छोटूराम नगर कॉलोनी में एक महिला के साथ धोखाधड़ी करते हुए एक युवक ने डेबिट कार्ड बदल लिया। बाद में अन्य एटीएम मशीन से उसके खाते से 31 हजार रुपये भी निकाल लिए। महिला के मोबाइल पर जब अकाउंट से पैसे कटने के मैसेज आए तो उसे धोखाधड़ी का आभास हुआ। महिला ने तुरंत इसकी शिकायत थाना लाइन पार पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उषा निवासी चंदाना, कैथल हाल निवासी छोटूराम नगर ने बताया कि वह मेकअप आर्टिस्ट है। मेरे पास कोटक महिन्द्रा बैंक का एटीएम कार्ड है। जिससे मैं 30 अप्रैल को समय करीब 12 बजे दिन में अपना एटीएम कार्ड लेकर छोटूराम नगर में फाटक के पास बने एक बैंक के एटीएम केबिन में पैसे निकालने के लिए गई थी। युवक ने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए एटीएम बदल लिया और अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर चला गया। उषा के अनुसार, कुछ ही देर बाद मेरे फोन पर मैसेज आया। जब मैंने मैसेज देखा तो मेरे खाते से 10,000, 10,000, 5000 व 6000 रुपये निकले मिले। अपने परिजनों को फोन पर ये बातें बताकर अपने पास बुलाया। उषा का आरोप है कि धोखाधड़ी करके उक्त युवकों ने एटीएम कार्ड बदलकर मेरे खाते से पैसे निकाले हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें