फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएलएन के पंप हाउस में मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। अकेहड़ी मदनपुर गांव के पास से गुजर रही जवाहरलाल नेहरू कैनाल के पंप हाउस में एक महिला का शव पानी में उतराता मिला है। महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व पहचान के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर के शव गृह में रखवा दिया है। जानकारी के अनुसार अकेहड़ी मदनपुर पंप हाउस पर कार्यरत कर्मचारियों ने वीरवार को पानी के अंदर एक महिला का शव उतराते देखा। उन्होंने इसकी सूचना साल्हावास पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकलवाया। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष आंकी गई है। पुलिस ने महिला की पहचान के लिए अन्य पुलिस थानों में भी सूचना दे दी है। निरीक्षक थाना प्रभारी, साल्हावास रामकरण ने बताया कि फिलहाल तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें