फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: महिला दो बच्चों के साथ लापता, स्कूटी माइनर किनारे लावारिस हाल में बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। शहर निवासी एक महिला अपने दो बच्चों पांच साल की बेटी और 4 साल के बेटे के साथ संदिग्ध हाल में लापता हो गई। महिला की स्कूटी माइनर किनारे लावारिस हालत में बरामद हुई है। इससे महिला के माइनर में गिरने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, पुलिस का दावा है कि एक सीसीटीवी फुटेज में महिला किसी के साथ कार में बैठकर जाते दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

बादली निवासी एक महिला अपनी बेटी और बेटे को लेकर स्कूल से घर के लिए निकली थी। लेकिन, वह घर नहीं पहुंची। परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो महिला की स्कूटी माइनर किनारे लावारिस हाल में बरामद हुई। माइनर किनारे स्कूटी बरामद होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। महिला की स्कूटी मैन रोड से उतरकर एनसीआर माइनर पर बनाई गई सीढ़ियों पर मिली है। स्कूटी की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला और बच्चे माइनर में गिरे हैं।
पुलिस थाना प्रभारी रमेशचंद ने बताया है कि लावारिस हालत में स्कूटी माइनर किनारे कैसे पहुंची? इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल परिजनों से बात की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक सीसीटीवी फुटेज में महिला किसी के साथ कार में बैठकर जाते दिखाई दी है। वहीं महिला का पति बुधवार को राजस्थान घूमने के लिए गया हुआ था, जो बच्चों के लापता होने की सूचना मिलने के बाद देर रात मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें