बादली। उपमंडल के गांव माजरी से एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला रात के समय घर पर 4 वर्षीय बच्चे के साथ सो रही थी लेकिन सुबह जब परिजनों ने देखा तो महिला घर पर नहीं मिली। महिला के पति आशीष ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है। आशीष के अनुसार घर में किसी प्रकार का कोई झगड़ा भी नहीं था। महिला के लापता होने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आशीष की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर ली।