फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्राले की टक्कर लगने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। गांव मारौत में ट्राला चालक ने राहगीर महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद छुछकवास चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार गांव मारौत निवासी ओमपति (70) गांव में गोबर डालने के लिए जा रही थी। तभी गांव में मोड पर महिला ट्राला की चपेट में आ गई। ट्राला की चपेट में आने के बाद महिला की मौके पर मौत हो गई। छुछकवास चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज होने पर जो भी कानूनी कार्रवाई होगी, वह अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें