बादली। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस हाईवे से लोहे के तार और एंगल चोरी हो गए हैं। संबंधित ठेकेदार ने पुलिस में चोरी की शिकायत देकर चोरों को पकड़ने की मांग की है। पेलपा निवासी नरेंद्र पुत्र माया राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह केएमपी पर लोहे के तार और एंगल लगवाने का काम कर रहा है। पिछले कई दिनों से लगरपुर गांव के पास काम किया जा रहा है लेकिन अब अज्ञात चोरों ने केएमपी पर रखे लोहे के तार चोरी कर लिए हैं। नरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)