फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने साफ किया प्रदूषण

Wed, 25 Oct 2023 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में मंगलवार को साफ रहा मौसम।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दो दिनों से क्षेत्र में जहां प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ था और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं मंगलवार को दशहरा के दिन लोगों को कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन

9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के कारण प्रदूषण काफी कम हुआ है। हालांकि अब भी वायु गुणवत्ता सूचकांक यानि एक्यूआई काफी खराब है। रविवार को एक्यूआई 293 माइक्रोग्राम था। सोमवार को यह कुछ कम हुआ और 263 माइक्रोग्राम दर्ज किया गया। मंगलवार को इस स्थिति में सुधार हुआ और एक्यूआई 224 माइक्रोग्राम दर्ज किया गया। उधर, ग्रेप के दूसरे चरण की पाबंदियां लागू होते ही हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से प्रदूषण पर अंकुश लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। यहां पर हर समय सामान्य से अधिक प्रदूषण रहने के कारण बोर्ड की ओर से प्रदूषण फैलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इन हालातों में भी क्षेत्र में कई स्थानों पर सरेआम कूड़ा जलाया जा रहा है। म्यूनिसिपल वेस्ट को इकट्ठा करके आग लगाई जा रही है, जिससे प्रदूषण फैल रहा है। दशहरा पर्व पर रावण दहन के बाद प्रदूषण बढ़ने की आशंका जताई गई थी, लेकिन इसके बाद भी वह मंगलवार को सामान्य रहा।
कुछ दिनों से बहादुरगढ़ में प्रदूषण का स्तर

तारीख एक्यूआई माइक्रोग्राम में

18 अक्टूबर 119

19 अक्टूबर 112

20 अक्टूबर 188

21 अक्टूबर 240

22 अक्टूबर 293

23 अक्टूबर 262

24 अक्टूबर 225



वर्जन...

बहादुरगढ़ क्षेत्र में हवा की गति तेज होने से प्रदूषण में कुछ राहत मिली है। आने वाले दिनों में यह स्थिति और भी खराब होने की संभावना है। बोर्ड की ओर से प्रदूषण फैलाने वालों पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अमित दहिया, सहायक पर्यावरण अभियंता, एचएसपीसीबी, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें