फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी खत्म करने का काम करूंगा : राजेश जून

Mon, 16 Sep 2024 06:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 67 : ग्रामीणों को संबोधित करते निर्दलीय प्रत्याशी राजेश जून।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी राजेश जून ने रविवार को हलके के गांव आसौदा सिवान व टोडराण में जनसंपर्क किया। 5 अक्तूबर को वोट देने की अपील की। आसौदा गांव पहुंचे राजेश जून का ग्रामीणों ने स्वागत किया। निर्दलीय प्रत्याशी राजेश जून ने कहा कि क्षेत्र में बेरोजगारी के कारण युवा परेशान हैं। विधायक बनते ही कार्यालय पर रोजगार कार्यालय खोला जाएगा। जिसमें हलके के सभी बेरोजगार युवकों का पंजीकरण होगा। उसके बाद योग्यता के आधार पर स्थानीय प्राइवेट कंपनियों में बेरोजगारों को रोजगार दिलाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राइवेट कंपनियों में रोजगार दिलाने के साथ-साथ सरकारी नौकरियों में भी भर्ती कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें