फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास में ढिलाई बरती तो सीएम से करेंगे शिकायत : जांगड़ा

Mon, 17 Jun 2024 04:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। जिला झज्जर भाजपा कामकाजी कार्यकारिणी की बैठक निजी पैलेस में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने की। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चारों विधानसभा सीट जीतने के लिए आह्वान किया। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार का विश्लेषण किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछले समय में कार्यकर्ताओं की चाहे जो उपेक्षा रही है, लेकिन अब कार्यकर्ताओं को हर कर्मचारी व अधिकारी सम्मान के साथ उनका सामूहिक व निजी कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने जिले के कार्यकर्ताओं के लिए तथा जिले में विकास कार्य तेजी से करवाएंगे। अगर ऐसा नहीं होता है तो वह इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करके उन अधिकारी व कर्मचारियों को सबक सिखाने का काम करेंगे उन्होंने। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियां सही ढंग से लाभार्थी तक नहीं पहुंच पाई, उनको हर अंतिम पंक्ति में बैठे गरीब व्यक्ति के लिए पहचाने का काम सभी कार्यकर्ता मिलकर करें और उसका श्रेय अधिकारियों के बजाय स्वयं ले। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कांता देवी, जिला महामंत्री रामफल एडवोकेट, नगर परिषद के अध्यक्ष जिले सिंह सैनी, जिला कोषाध्यक्ष हरि प्रकाश यादव, पूर्व अध्यक्ष सुनीता चौहान, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित डीघल, नीलम अहलावत, महिला जिला अध्यक्ष सोमवती जाखड़, केशव सिंघल, बलबीर सिंह एडवोकेट, सीमा दहिया, दुजाना, मनीष दुजाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें