बहादुरगढ़। क्षेत्र के एक गांव में महिला ने अपने पति और सास पर कमरे में बंद करके मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रीना ने बताया कि 5 मई को उसके पति ने उसके साथ बिना किसी वजह के मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान सास ने भी उनका साथ दिया। जिससे उसका हाथ टूट गया। उसे रोहतक के पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया। महिला ने पुलिस को बताया कि जैसे-तैसे जान बचाकर वह घर से बाहर निकली और किसी राहगीर का फोन लेकर अपने परिजनों को सूचित किया। आरोप है कि जब उसकी मां भी यहां पहुंची तो उनके साथ भी हाथापाई की गई। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई।