फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जमीन में मिट्टी डालते वक्त डंपर छज्जे को लगा, मारपीट कर हवाई फायर किया

Thu, 26 Oct 2023 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। गांव दुजाना में खाली जमीन में डंपर से मिट्टी डालते समय मकान के छज्जे से लगने के बाद दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक पक्ष ने मारपीट करते हुए हवाई फायर कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव दुजाना निवासी राजू ने बताया कि रेत का डंपर लेकर खाली करने के लिए गया तो वहीं सिकंदर का मकान था। जब मिट्टी के डंपर को खाली करने लगा तो सिकंदर के मकान के छज्जे पर लग गई। छज्जे को ठीक करवाने की बात कही तो आरोपी ने राजू के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करने के बाद मोसिन ने हवाई फायर कर दिया। दुजाना थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि गांव दुजाना में खाली जमीन में डंपर से मिट्टी डालते समय छज्जे को डंपर लगाने के बाद मारपीट व हवाई फायर करने की शिकायत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें