फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: केएमपी पर लघुशंका के लिए रुका तो दो बाइक सवार बदमाशों ने लूटी कार

Wed, 06 Mar 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गुरुग्राम में पटौदी से केएमपी के रास्ते पंचकूला जा रहे चालक ने लघुशंका के लिए गाड़ी रोकी तो बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने कार लूट ली। आरोप है कि एक शख्स ने सिर पर डंडा मारा तो दूसरे ने पिस्तौल दिखाकर कर चाबी छीन ली और कार लेकर फरार हो गए। जैसे-तैसे पीड़ित अपने घर पहुंचा और पुलिस को घटना से सूचित किया। पीडित ने थाना आसौदा पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है और पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

वारदात पटौदी, जिला गुरुग्राम निवासी आशीष के साथ हुई है। घटना सोमवार रात को हुई। पुलिस को दी शिकायत में आशीष ने बताया कि वह गांव पटौदी से एक अप्लाईड फॉर नंबर की कार जिरकपुर (पंचकूला) छोड़ने के लिए कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे से जा रहा था। रात करीब एक बजे जब वह केएमपी आसौदा के पास पहुंचा तो उसने अपनी गाड़ी सड़क पर साइड में रोक ली और लघुशंका के लिए चला गया। आरोप है इसी बीच दो युवक मोटरसाइकिल पर बादली की तरफ से आए। इनमे से एक युवक ने अपने हाथ लिया हुआ था और उसे सिर में मारा। फिर उसे पीछे से पकड़ लिया और सड़क से नीचे फेंक दिया। दोनों युवक उसके पास आए और उससे हाथपाई शुरू कर दी। वह भागने लगा तो एक युवक ने उसे पकड़ लिया। युवकों ने कहा कि मेरे पास हथियार है, गोली मार दूंगा नहीं तो गाड़ी की चॉबी दे दे। उन्होंने कार की चाबी छीन ली और गाड़ी लेकर आसौदा टोल की तरफ भाग गए। दूसरा युवक मोटरसाइकिल लेकर पीछे चला गया। उसका मोबाइल भी गाड़ी में था। राहगीरों से लिफ्ट लेकर वह घर चला गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें