फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: उद्योगपतियों ने रोया दुखड़ा तो मंत्री के निशाने पर आए दो अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जिलेभर के उद्योगपतियों ने बुधवार को बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला के समक्ष बिजली संबंधी समस्याओं और अधिकारियों के रवैये को लेकर खूब रोना रोया। इस पर मंत्री ने हर तीन महीने में उद्योपतियों की समस्याएं सुलझाने के लिए उच्च अधिकारियों की कमेटी बनाने और कमेटी की ओर से उठाए गए कदमों की समीक्षा करने का आश्वासन दिया। चंडीगढ़ व झज्जर से आए कमेटी के अधिकारी उद्योगपतियों के साथ पहली बैठक 15 नवंबर से पहले करेंगे। उद्यमियों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने बिजली निगम के दो स्थानीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। हालांकि उन्होंने अधिकारियों के नाम नहीं बताए।
विज्ञापन


बिजली मंत्री रणजीत सिंह कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) व बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) के कार्यक्रमों में पहुंचे। उन्होंने दोनों संगठनों की अलग-अलग बैठकों में उद्योगपतियों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर लोकसभा सदस्य डॉ. अरविंद शर्मा, डीसी कैप्टन शक्ति सिंह, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के निदेशक अश्वनी रहेजा के अलावा निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री के समक्ष कई उद्योगपतियों ने आधा-आधा दिन बिजली गायब रहने की बात उठाई। उद्योगपति सतीश अग्रवाल ने कहा कि वह हर महीने निगम को करीब 2 करोड़ बिजली बिल अदा करते हैं, लेकिन निगम की ओर से इसमें कुछ अन्य शुल्क जोड़ दिए जाते हैं। स्थानीय बिजली अधिकारी समस्या दूर करने के बजाय परेशानी बढ़ा देते हैं। वह कहते हैं कि यह सरचार्ज निगम मुख्यालय से जुड़कर आए हैं। अग्रवाल ने अधिकारियों के व्यवहार की भी आलोचना की। बालाजी औद्योगिक क्षेत्र रोहद के उद्यमी सरदार अमरीक सिंह ने भी अधिकारियों की कार्यशैली की शिकायत की। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान भी अधिकारी महीनों नहीं करते। कई साल पहले शिकायत व प्रार्थना के बावजूद तारें बदलना तो दूर की बात, अधिकारी देखने के लिए भी नहीं पहुंचे। एक उद्योगपति ने बिजली मंत्री चौटाला से बिजली घरों का निरीक्षण करने का आग्रह किया। बताया कि निगम कार्यालयों में स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कार्यालय के शौचालय बदहाल हैं। उद्योगपति आदित्य भास्कर ने कहा कि बिजली सब स्टेशन के लिए आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र (एमआईई) में निगम को जगह उपलब्ध कराए एक वर्ष बीत गया है, लेकिन अब तक वहां कार्य शुरू नहीं हुआ है। इस मौके पर कोबी अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, महासचिव प्रदीप कोल, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। उद्योगपतियों की समस्याएं सुनकर बिजली मंत्री रणजीत ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही दो अधिकारियों के खिलाफ कड़ा संज्ञान लेने की बात कही, जिन अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेने का आश्वासन दिया उनके नाम मंत्री ने नहीं बताए। बीसीसीआई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष सुभाष जग्गा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरिंदर छिकारा व नवीन मल्होत्रा ने और कोबी के कार्यक्रम में प्रधान प्रवीन गर्ग ने मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें