झज्जर। तीन अक्तूबर से शुरू होने वाले नवरात्रों को लेकर अभी से बाजार सज चुके है। लाेग अभी से खरीददारी करने लगे हैं। बाजारों में माता के श्रृंगार का सामान, नारियल से लेकर माता की ड्रेस भी मिल रही है। अभी नवरात्रों के शुरू होने में तीन दिन बाकी है और माता के भक्तों ने तैयारियां शुरू कर दी है। दुकानदारों को भी नवरात्रों में अच्छी खरीददारी होने की उम्मीद है। इस बार माता का श्रृंगार 10 से 200 रुपये, माता की ड्रेस 50 से 200 रुपये, माला 10 से 60 रुपये, माता की चुनरी 10 से 50 रुपये में मिल रही है। वहीं माता की चौकी 150 रुपये से शुरू होकर एक हजार रुपये तक मिल रही है। संवाद