फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत

Wed, 12 Jun 2024 05:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
खिलाड़ियों का स्वागत करते इनेलो नेता जितेंद्र राठी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। इंडियन आईकॉन एशियन स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा दिल्ली के उत्तम नगर के शिव विहार में आयोजित बेंच प्रेस प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक हासिल किए। सभी पदक विजेताओं को भारतीय शैली कुश्ती संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र राठी ने स्वागत किया और उन्हें जीत के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

कोच बजरंग ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कई राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें गौरव ने 57 किलोग्राम में 140 किलोग्राम, साहिल ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में 145 किलोग्राम, बजरंगी ने 73 किलोग्राम भार वर्ग में 220 किलोग्राम, शुभम ने 73 किलोग्राम में 150 किलोग्राम, नंदन ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में 150 किलोग्राम बेंच प्रेस प्रतियोगिता जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इससे पहले भी यह खिलाड़ी कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीत चुके हैं। युवा इनेलो नेता जितेंद्र राठी ने सभी विजेताओं को जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। खेलों में भाग लेने ने शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने के बाद खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी, ताकि सुविधाओं के अभाव में कोई भी खिलाड़ी आगे बढ़ने से वंचित न रह सके। जितेंद्र राठी ने सभी

खिलाड़ियों को सम्मानित किया और भविष्य में भी इसी प्रकार शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सागर राठी, अनुराग शर्मा, अमित चौधरी, धीरज सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें