फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आज सुबह 6 बजे होगी सेक्टरों में पानी की सप्लाई सप्लाई, फिर होगा रखरखाव

Sun, 18 Feb 2024 10:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
बहादुरगढ़ के सेक्टर-7 में स्थित बूस्टिंग स्टेशन।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से 19 और 20 फरवरी को सेक्टर-7 स्थित जलघर में मेन लाइन की पुरानी वॉल्व बदलने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान पानी की सप्लाई बंद रहेगी। हालांकि सोमवार सुबह 6 बजे से पानी की सप्लाई सभी सेक्टरों में दी जाएगी। इसके बाद रखरखाव का कार्य होगा। यह 20 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान सेक्टर-9, 10, 11 व 13 के निवासियों को पानी की दिक्कत नहीं होगी। बाकी बचे अन्य 9 सेक्टरों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। अधिकारियों ने लोगों से आह्वान किया कि वे दो दिनों का पानी जमा कर लें। ताकि उन्हें परेशानी न हो। एचएसवीपी ने उपभोक्ताओं को सार्वजनिक नोटिस जारी करके पहले से ही पानी स्टोर करने और कोई वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



पानी लीक होने के कारण बदले जाएंगे वॉल्व
बहादुरगढ़ में सेक्टर-7 में स्थित जलघर की मेन लाइन में लगी पांच बड़ी वॉल्व से हर रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद हो जाता है। साथ ही घरों में गंदा पानी भी पहुंचता है। लोगों द्वारा इसकी लगातार शिकायत की जा रही है। इसी के चलते पुराने वॉल्व को बदलने काम किया जा रहा है। वॉल्व से पानी लीक होकर सेक्टर-2 की ग्रीन बेल्ट में भी भर जाता था, इससे पेड़ पौधों को भी नुकसान हो रहा था। शिकायत के बाद अब विभाग ने इसे बदलने काम काम शुरू किया है। 32 लाख रुपये की लागत से पांचों वॉल्व बदली जाएंगी। साथ ही अन्य मेंटनेंस के कार्य भी होंगे।



वर्जन...

सेक्टर-7 स्थित जलघर में मेन लाइन की पुरानी वॉल्व बदलने का कार्य किया जाएगा। सोमवार को 6 बजे सभी सेक्टरों में पानी की सप्लाई दी जाएगी। इसके बाद 20 फरवरी तक वॉल्व बदली जाएंगी। सेक्टरवासियों से अपील की जाती है कि वे सोमवार को 6 बजे की जाने वाली सप्लाई के दौरान अपनी जरूरत का पानी स्टोर कर लें या फिर कोई वैकल्पिक व्यवस्था कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कामेश, जेई, एचएसवीपी बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें