फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कबलाना के घरों में घुसा पानी, बुजुर्ग व बच्चों को रिश्तेदारियों में भेजा

Mon, 17 Jul 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
गांव कबलाना के घरों में पानी भर जाने के बाद सामान को बाहर निकालतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। बहादुरगढ़ रोड पर स्थित कबलाना गांव में शनिवार की रात में हुई बारिश के कारण कई घरों और प्राचीन मंदिर में पानी भर गया है। इससे ग्रामीण परेशान हो गए। उन्होंने तुरंत जलनिकासी कराने के प्रयास किए, लेकिन वे सफल नहीं हुए। इसके बाद ग्रामीणों ने बुजुर्गों व बच्चों को रिश्तेदारियों में भेज दिया। साथ ही लोगों ने अपने घरों के सामान को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर रखना शुरू कर दिया है। दिन में धूप खिली तो परिवार ने छतों पर कपड़ों को सुखाया है। शाम तक प्रशासन की तरफ से कोई भी सहायता के लिए नहीं पहुंचा था। हालांकि सुबह पांच बजे जब सरपंच को पता चला तो उन्होंने जेसीबी से नाला खुदवाकर खेतों में पानी निकलवाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

कबलाना गांव निवासी अरुण, सतेंद्र आदि ने बताया कि उनके घरों के अलावा तेजवीर, राज, दीपक आदि के मकानों में रात के समय बारिश के पानी के कारण तालाब ओवरफ्लो हो गया। उसके बाद उनके घरों में पानी घुस गया और सारा सामान पानी भर गया। उन्होंने बताया कि काफी समय उन्होंने चारपाई पर खड़े होकर बिताया है। सुबह सरपंच ने आकर पानी को निकलवाने के लिए एक कच्चा नाला बनवाकर खेतों की तरफ निकासी का प्रयास किया है। उन्होंने घर के बुजुर्गों व बच्चों को रिश्तेदारियों में भेज दिया है। उनके शौचालयों तक के गड्ढ़े पानी से भर चुके हैं। लोग ट्रैक्टर ट्राॅली से सामान को दूसरे स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोपहर को पड़ोसियों ने खाना बनाकर उन्हें खिलाया है।
- पंचायत मंत्री के सामने रख चुके हैं पानी निकासी की मांग
सरपंच हंसबीर उर्फ हर्षे का कहना है कि पिछली पंचायत ने फिरनी के निर्माण के समय पुलिया निर्माण करवाना था। उस समय पुलिया नहीं बनवाई गई। इसके बाद कुछ समय पूर्व कबलाना गांव में पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली भी गांव में आए थे। उनके सामने भी समस्या रखी गई थी। सबसे पहली समस्या पानी की निकासी की थी। गांव से दो किलोमीटर पर ड्रेन है वहां तक पाइप लाइन बिछा कर समस्या का समाधान किया जा सकता है। सुबह पांच बजे कच्चा नाला बनवाकर किसानों के खेतों में पानी निकालने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन
मामला अभी संज्ञान में आया है। गांव में अधिकारियों को भेजकर पानी निकासी की व्यवस्था करवाई जाएगी। लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
- कैप्टन शक्ति सिंह, डीसी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें