02jjrp11- बेरी में घर-घर कूड़ा उठान गाड़ियों की शुरुआत करते नपा चेयरमैन देवेंद्र सिंह। संवाद
बेरी। नगर पालिका अध्यक्ष ने सोमवार को डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों का शुभारंभ किया। इस दौरान नगर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने का संकल्प लिया गया। अध्यक्ष देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान ने कहा कि इससे नगर में स्वच्छता का स्तर और अधिक बेहतर होगा। शहरवासियों से अपील की कि वे गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करके ही कचरा वाहन में डालें। मौके पर पालिका अधिकारी नगर पालिका सचिव पूजा साहू, कनिष्ठ अभियंता रोहित लोहचब, एमई नरेंद्र उपस्थित रहे। संवाद