फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव रेवाड़ी खेड़ा निवासी एक युवक की हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को थाना आसौदा पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर गुरुग्राम की भौंडसी जेल से लेकर आई। आरोपी को न्यायालय से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। थाना प्रबंधक निरीक्षक जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने वांछित आरोपी रवि को गिरफ्तार किया है। किसी अन्य आपराधिक मामले में गुरुग्राम की भौंडसी जेल में बंद आरोपी रवि निवासी सांगा जिला भिवानी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्त में आया आरोपी थाना आसौदा में दर्ज गांव रेवाड़ी खेड़ा निवासी एक युवक की हत्या के मामले में वांछित था। आरोपी ने पूछताछ में रेवाड़ी खेड़ा निवासी अमित की हत्या करने की वारदात का खुलासा किया। आरोप है कि 31 मार्च 2021 को दीपक निवासी रेवाड़ी व अन्य आरोपियों ने मिलकर रेवाड़ी खेड़ा एरिया में अमित नामक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। रवि इस वारदात में सक्रिय रूप से शामिल था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें