बहादुरगढ़। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी के प्रतिनिधि रमेश राठी ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा सेक्टर 2, सेक्टर 6 व हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 7 में पेयजल आपूर्ति बेहतर बनाने के लिए वॉल बदलने का कार्य संतोषजनक नहीं होने पर रोष जताया है।
राठी ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग 32 लाख रुपये की लागत से वॉल बदलने का कार्य किया गया था। सेक्टर 2 जलघर के सामने रोड के साथ ही मशीन मोटर व वॉल लगा दी गई है। वॉल में लीकेज होने की वजह से इसके अंदर पानी भरा हुआ है। इसके कारण लाखों रुपये की मशीन मोटर भी खराब होने का अंदेशा बना हुआ है।
राठी ने कहा रोड के साथ ही ढांचा बनाकर मोटर व वॉल लगा दिया गया है। इसके कारण यहां रात के समय हादसा होने का भी अंदेशा रहता है। पहले भी यहां वाहन का एक्सीडेंट हो चुका है। इसलिए समय रहते हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संबंधित अधिकारी सेक्टर 2 ,सेक्टर 6 व हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 7 में बेहतर पेयजलापूर्ति आपूर्ति के लिए लगाई गई मशीन मोटर व वॉल को सड़क से हटाकर कहीं अंदर की तरफ लगाने का काम करें।
राठी ने कहा कि जिस अधिकारी की देखरेख में यह काम हुआ है उस अधिकारी की जिम्मेदारी बनती है कि वह वॉल की लीकेज को ठीक कराए ताकि पेयजल आपूर्ति में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो लीकेज की वजह से लाखों रुपये की मशीन मोटर व वॉल खराब न हो।
- 68 : लीकेज की वजह से पानी में डूबी हुई मोटर व वॉल दिखाते हुए चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश राठी।