फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गेहूं उठान के लिए होगा अतिरिक्त ट्रांसपोर्ट का इंतजार

Sat, 29 Apr 2023 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। अनाज मंडियों में गेहूं व सरसों की खरीद व उठान को लेकर उपायुक्त शक्ति सिंह ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गेहूं खरीद, उठान और भुगतान की समीक्षा की। उन्होंने एजेंसियों से कहा कि मंडी से गेहूं उठान के लिए अतिरिक्त ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था करें और किसानों का जल्द भुगतान कराएं।
विज्ञापन

डीएफएससी ने बैठक में बताया कि जिला की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर अब तक एक लाख 7 हजार 854 मीट्रिक टन गेहूं व 20 हजार 188 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हो चुकी है। मंडियों में 60 हजार 300 मीट्रिक टन गेहूं और 8 हजार 954 मीट्रिक टन सरसों का उठान हो चुका है। उन्होंने खरीद एजेंसियों को खरीद की गई और सरसों उपज के नियमित उठान कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। डीसी ने कहा कि मंडी में पंहुचे अनाज की तत्काल खरीद प्रक्रिया पूरी कर उठान करें। इसके लिए अगर अतिरिक्त ट्रांसपोर्ट की जरूरत है तो इसकी व्यवस्था करें। इस कार्य में किसी प्रकार की ढि़लाई व कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।

डीसी ने बताया कि गेहूं फसल की खरीद प्रक्रिया में झज्जर अनाज मंडी में 22 हजार 414 मीट्रिक टन, बादली में 5575 मीट्रिक टन, ढाकला में 6051 मीट्रिक टन, बेरी में 27901 मीट्रिक टन, मातनहेल में 9353 मीट्रिक टन, माजरा दूबलधन केंद्र पर 13224 मीट्रिक टन, छारा में 8727 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 683 मीट्रिक टन, आसौदा में 6005 मीट्रिक टन तथा पाटौदा खरीद केंद्र में 7922 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। उन्होंने सरसों खरीद की जानकारी देते हुए बताया कि झज्जर जिला में कुल 20 हजार 188 मीट्रिक टन सरसों की खरीद दर्ज की गई है। बहादुरगढ अनाज मंडी में 700 मीट्रिक टन, बेरी में 1943 मीट्रिक टन, ढाकला में 3110 मीट्रिक टन, झज्जर अनाज मंडी में 6274 मीट्रिक टन तथा मातनहेल खरीद केंद्र पर 6031 मीट्रिक टन और पाटौदा खरीद केंद्र पर 2129 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधाओं के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग है। बैठक में एडीसी सलोनी शर्मा, सभी एसडीएम, नगराधीश, डीएफएससी सहित अन्य विभागीय व खरीद एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें