फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अल्ट्रासाउंड संचालिका व स्टाफ भी आ सकता है जांच की जद में

Mon, 18 Mar 2024 09:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भू्रण लिंग जांच मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस केस की एफआईआर में फिलहाल दो ही नाम हैं, लेकिन अल्ट्रासाउंड संचालिका व स्टाफ सदस्यों को भी पुलिस जांच में शामिल करेगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग गुरुग्राम को सूचना मिली थी कि नयागांव का निवासी गुलाब भू्रण लिंग जांच कराता है। विभाग ने उसे रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। उसे बहादुरगढ़ में दिल्ली-रोहतक रोड स्थित प्रिया सोलंकी अल्ट्रासाउंड सेंटर से टीम ने काबू किया। इस दौरान सामने आया कि गुलाब ने डिकोय की अल्ट्रासाउंड टेस्ट संबंधित पर्ची झज्जर रोड स्थित क्लीनिक संचालक डॉ. डीएन शर्मा से बनवाई थी। टीम ने डॉ. डीएन शर्मा को भी काबू कर पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ नोडल आफिसर डॉ. शैलेंद्र डोगरा की शिकायत पर पीएनडीटी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ। दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर से रिकार्ड भी जुटाया था। कुछ रिकार्ड पुलिस को सौंपा गया है। बाकी आगे की कार्रवाई पुलिस को करनी है। जांच अधिकारी पवन कुमार का कहना है कि तफ्तीश शुरू कर दी है। अल्ट्रासाउंड सेंटर से रिकार्ड लेकर गहनता से जांच होगी। जरूरत पड़ी तो संचालिका तथा स्टाफ सदस्यों को भी जांच में शामिल किया जाएगा। जांच में कोई और लोग भी पाए जाते हैं, तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें