फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया से एक दिन पहले तक बनेंगे वोट : डीसी

Wed, 21 Aug 2024 04:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

झज्जर। डीसी शक्ति सिंह ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से कराने के लिए जिला प्रशासन तैयार है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार चरणबद्ध तरीके से निर्धारित समय सीमा में नियमानुसार तैयारी की जा रही है। वह मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
इस दौरान नगराधीश और उप जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र यादव और जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश कुमार मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि झज्जर जिले में चार विधानसभा क्षेत्र (बेरी, बहादुरगढ़, बादली व झज्जर) आते हैं। जिले की मतदाता सूची में अभी तक 811910 मतदाता शामिल हैं। इनमें 381660 महिला, 430238 पुरुष और 12 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। जिले में 23174 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं और 100 प्लस आयु के मतदाता 509 हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक जुलाई 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे युवक-युवती नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से एक दिन पहले तक अपना वोट बनवा सकते हैं। जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में 807 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि एफएसटी व एसएसटी टीमों का गठन करते हुए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। जिला टोल फ्री नंबर 1950 है। इसके अतिरिक्त सी विजिल एप पर भी निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित शिकायत दर्ज की जा सकती है। जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मीडिया प्रसारण एवं निगरानी समिति गठित कर दी गई है। यह समिति पेड न्यूज, सोशल मीडिया व अन्य प्रचार सामग्री की निगरानी रखेगी। जिला स्तर पर विज्ञापन के लिए प्री- सर्टिफिकेट जारी करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों को वाहन, साउंड, रैली स्थल आदि व अन्य किसी प्रकार की अनुमति के लिए सुविधा एप पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पूरे प्रदेश के साथ जिला झज्जर में एक अक्तूबर को मतदान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें