फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी दी

Sat, 04 Jul 2026 05:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 55 : वार्ड 24 के मतदाताओं के एसआईटार फॉर्म भरवाकर संबंधित बीएलओ को सौंपते यशपाल हिंदुस्ता
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वार्ड 24 स्थित सत्यनारायण मंदिर में एसआईआर कैंप का आयोजन हुआ। इसमें बूथ नंबर 168 से 173 तक के बीएलओ और सुपरवाइजर मौजूद रहे। उन्होंने मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी दी। समाजसेवी यशपाल हिंदुस्तानी ने बताया कि कैंप में 100 से अधिक मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म भरवाए गए। 220 से अधिक मतदाताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। बीएलओ ने बताया कि वार्ड 24 के 90 फीसदी से अधिक मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म दिए गए हैं। जमा हुए फॉर्म में से 40 फीसदी से अधिक का डिजिटलीकरण भी पूरा हो गया है। यशपाल ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अपने एसआईआर फॉर्म शीघ्र जमा करें। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने में बीएलओ का सहयोग करने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें