फोटो नंबर 71: स्कूल में स्वयंसेवकों को यातायात नियमों की जानकारी देते एसआई सत्य प्रकाश
बादली। दादरी तोए स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों को यातायात के नियम सिखाए। सब इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश ने विद्यार्थियों को मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न नियमों व उनके पालन न करने पर होने वाले दंड के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों से आह्वान किया की सभी विद्यार्थी स्वयं और अपने परिजनों को दोपहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग करने व गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने के प्रति जागरूक करेंगे। मौके पर प्राचार्य डॉ. राजिंदर, कार्यक्रम अधिकारी सुनील गुलिया, कमल, प्रोमिला, रेनू और रविंदर आदि मौजूद रहे। संवाद