24jjrp12- बहु कालेज परिसर के आसपास सफाई करते हुए स्वयंसेविकाएं। स्त्रोत- कॉलेज प्रशासन
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बहु में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पूजा शर्मा ने स्वयंसेविकाओं को योजना का उद्देश्य एवं महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। इसके बाद स्वयंसेविकाओं के अलग अलग समूहों ने महाविद्यालय परिसर, बस स्टैंड के आसपास की सफाई की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार ने कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयं सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस की बधाई दी। संवाद