-फोटो 51 : वृद्धों को फल वितरित करती छात्राएं। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय की स्वयंसेविकाओं ने विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य में वृद्धाश्रम में जाकर फल वितरित किए। विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के योगदान और अनुभव को सम्मानित करना है। यह दिन वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज के महत्वपूर्ण सदस्य होते हैं जिनके पास अनुभव और ज्ञान का भंडार होता है। संवाद