बहादुरगढ़। झज्जर स्थित राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज में 31 जनवरी को आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट लेवल साइंस प्रदर्शनी में राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ की विज्ञान संकाय की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया। मनोविज्ञान विज्ञान विषय में शिखा और मानसी ने प्रथम, प्राणी विज्ञान विषय में छात्र आकाश व दीपिका ने द्वितीय, रसायन विज्ञान में कोमल व नैन्सी ने द्वितीय, भौतिकी विज्ञान में विधिता आर्या और रिया सिंह को सर्वश्रेष्ठ व्याख्याता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।