फोटो 71: चुनाव होने पर सदस्यों को संबोधित करते यूनियन पदाधिकारी।
बादली। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन से संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ के चुनाव सर्वसम्मति से हुए। बादली शाखा का चुनाव रणबीर दलाल की अध्यक्षता में हुआ। विनोद कोट को चेयरमैन व सोनू सैनी को प्रधान चुना गया। इसी प्रकार वरिष्ठ उप प्रधान रमेश कुमार, सचिव राजेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश कोट और मुख्य संगठनकर्ता ओमप्रकाश फलस्वाल को नियुक्त किया गया। चुनाव में रणबीर दलाल प्रांतीय चेयरमैन और राज्य संगठन सचिव कृष्ण अहलावत ने चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। संवाद