फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कहीं पुष्प वर्षा तो कहीं गदाओं के साथ विनेश का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पेरिस ओलंपिक से लौटने के बाद शनिवार शाम को खिलाड़ी विनेश फौगाट बादली से होते हुए झज्जर पहुंची। उसका झज्जर बाईपास, शूरसैनी चौक आम जनता, राजनेताओं, खाप प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। खाप पंचायतों के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी विनेश का स्वागत किया। इसमें भाजपा, कांग्रेस के नेता शामिल रहे। स्वागत के चलते बादली व रेवाड़ी रोड घंटों जाम रहा। झज्जर बाईपास पर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रामअवतार गहलावत, कांग्रेसी नेता संजय यादव, कांग्रेसी नेता संजीत कबलाना, भाजपा महिला अध्यक्ष सोमवती जाखड़, भाजपा नेता राजकुमार कटारिया ने विनेश का स्वागत किया। बेरी। कादयान खाप के प्रधान देवेंद्र उर्फ बिल्लु पहलवान के नेतृत्व में उनकी टीम ने गांव जहाजगढ़ में विनेश फोगाट का स्वागत किया। प्रधान ने विनेश फोगाट को आन-बान और हरियाणा की शान बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें