फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नशा मुक्ति रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक

विज्ञापन
फोटो-65: बहादुरगढ़ के गांव छारा में रैली निकालते स्वयंसेवक। स्रोत कालेज
विज्ञापन
बहादुरगढ़। चौधरी हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस शिविर को दौरान प्लास्टिक मुक्त हरियाणा विषय पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और स्वच्छता पर प्रभावशाली नारे लिखे। डॉ. ललिता ने भूमि व जल प्रदूषण, पशुओं के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव और पारिस्थितिक संतुलन पर पड़ने वाले खतरे की जानकारी दी। उन्होंने सिंगल-यूज प्लास्टिक के बहिष्कार, कपड़े व जूट के थैलों के प्रयोग और कचरे के पृथक्करण व पुनर्चक्रण के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवकों ने छारा गांव में नशा मुक्ति रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया। मौके पर प्राचार्या डॉ. सविता पूनिया मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें