14jjrp02- गोच्छी गांव में लोगों को जागरूक करते पुलिस कर्मचारी। स्रोत-पुलिस
बेरी। नशा मुक्ति टीम ने गांव गोच्छी में जागरूकता अभियान चलाया। नशा मुक्ति टीम में तैनात सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार और टीम ने बताया कि नशा व्यक्ति के जीवन को अंधकार की ओर धकेल देता है। इससे न केवल शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ता है बल्कि परिवार और समाज भी प्रभावित होता है। आपातकालीन परिस्थितियों में डायल 112 का उपयोग करने की अपील की और बताया कि यह सेवा नागरिकों की त्वरित सहायता के लिए उपलब्ध है। इसके साथ ही साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने समझाया कि आज का युग तकनीकी युग है जिसमें इंटरनेट और मोबाइल फोन का व्यापक उपयोग हो रहा है। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी के साथ ओटीपी साझा न करें।