फोटो 70: एचएनजी फैक्ट्री के बाहर खड़े होकर परनाला के ग्रामीण गैस प्लांट का विरोध करते हुए। स्रो
बहादुरगढ़। गांव परनाला के श्मशान घाट के साथ एक फैक्ट्ररी के गैस प्लांट को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर इसे हटाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को कई बार शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। गांव परनाला निवासी चरण सिंह, सरदारे, पालेराम, रमेश, राजेंद्र, नफे सिंह आदि ने बताया कि गांव के श्मशान घाट के पास एक कंपनी का गैस प्लांट है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सीएम विंडो पर भी की है लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उधर, गांव की सरपंच मुकेश ने बताया कि सीएम को पत्र लिखकर कंपनियों से शामलात और पंचायती जमीन से कब्जा छुड़वाने की मांग की जा चुकी है।