झज्जर।
बादली गांव निवासी एक व्यक्ति से 186464 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
गांव बादली के लाख्याण पाना निवासी राकेश ने शिकायत में कहा है कि 16 नवंबर को उसके पास राधिका शर्मा नाम की लड़की का फोन आया। लड़की ने खुद को एक निजी कंपनी की एचआर बताया। इसके बाद व्हाट्सएप के माध्यम फोन किया। उसने टेलीग्राम एप पर काम करने के लिए बताया। इस दौरान उसने एक लिंक भी भेजा। 17 नवंबर को उसने धोखाधड़ी करके उसके बैंक खाते से पांच ट्रांजेक्शन में 1.86 लाख रुपये ठग लिए।