फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नीट में छाईं गांव की बेटियां

Thu, 15 Jun 2023 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। नीट की परीक्षा में भी गांव की बेटियां छाई हैं। कई किसान की बेटियों ने ये परीक्षा पास की है। इन बेटियों ने दिखा दिया कि यदि मन मजबूत और कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। इन बेटियों का सपना डॉक्टर बनने का है जिसके लिए उन्होंने कदम बढ़ा दिया है। परीक्षा में सफल होने पर इनके स्कूल और परिवार में जश्न का माहौल रहा। होनहारों का सम्मान किया। ग्रामीण भी परिवार को बधाई देने पहुंचे।
विज्ञापन


आईडी स्कूल की तमन्ना का शानदार प्रदर्शन
नीट परीक्षा में आरईडी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। तमन्ना ने 99.9 परसेेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया हैं। छात्र अर्पित, रिषिता, तमन्ना, स्नेहा, रोनक, जतिन धनखड ने भी नीट टेस्ट को क्वालीफाई किया हैं। विद्यालय के निदेशक जितेंद्र सिंह अहलावत ने विद्यालय के होनहार छात्रों द्वारा शानदार परिणाम के लिए विद्यार्थियों अभिभावकों एवं शिक्षक शिक्षकों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी।
संस्कारम के 36 विद्यार्थियों ने लहराया परचम
झज्जर। खातीवास स्थित संस्कारम स्कूल के 36 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा पास की है। इनमें साक्षी पुत्री देवेंदर ने 645 अंक, साहिल पुत्र घनश्याम ने 633, राखी पुत्री ईश्वर सिंह ने 617, रश्मि पुत्री राकेश ने 605 अंक, स्वाति पुत्री शरद ने 603 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया । इसके अलावा दिव्यांशी,चारु,सरोज, शुभम्, ईशिता, तन्नू, सुरभि, स्नेहा, कोमल, रोहित, मंजीत ने भी क्वालिफाई किया। संस्कारम समूह के चेयरमैन महिपाल ने नीट परीक्षा के शानदार परिणाम पर विद्यार्थियों व अभिभावकगण के साथ-साथ शिक्षकों को बधाई दी एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें