फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों के समर्थन में गांव छारा: बहादुरगढ़ में नेशनल हाईवे किया टोल फ्री, कांग्रेस MLA रघुबीर कादयान आए साथ

Fri, 05 May 2023 04:12 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

शुक्रवार सुबह 9 बजने से पहले ही करीब 15 ग्रामीण एनएच 334-बी के छारा टोल प्लाजा पहुंच गए। उन्होंने सारे गेट खोल दिए और टोल वसूल रहे कर्मचारियों को टोल नहीं वसूलने दिया। हालांकि सूचना मिलने पर सुरक्षा की लिहाज से पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकितन ग्रामीणों की संख्या भी बढ़ कई।
विज्ञापन
छारा टोल प्लाजा पर ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे विधायक रघुवीर कादयान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय पहलवान दीपक पूनिया के गांव छारा में ग्रामीणों ने शुक्रवार को झज्जर-सोनीपत नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा को फ्री कर दिया। ग्रामीणों ने यह कदम जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में उठाया है। ग्रामीणों ने छारा टोल प्लाजा को सुबह 9 से 2 बजे तक फ्री रखा। टोल कर्मचारियों को गाडिय़ों से टोल नहीं वसूलने दिया। ग्रामीणों के धरने पर बेरी से विधायक एवं पूर्व विधानसभा स्पीकर डॉ रघुबीर सिंह कादयान भी अपना समर्थन देने पहुंचे और ग्रामीणों के साथ ही धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


पहलवानों के समर्थन में ग्रामीणों ने उठाया कदम
शुक्रवार सुबह 9 बजने से पहले ही करीब 15 ग्रामीण एनएच 334-बी के छारा टोल प्लाजा पहुंच गए। उन्होंने सारे गेट खोल दिए और टोल वसूल रहे कर्मचारियों को टोल नहीं वसूलने दिया। हालांकि सूचना मिलने पर सुरक्षा की लिहाज से पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकितन ग्रामीणों की संख्या भी बढ़ कई। कई महिलाएं भी इनमें शामि रहीं। बेरी से विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रघुबीर सिंह कादयान ने कहा कि धरने पर बैठे खिलाड़ी हमारे देश की शान हैं। खिलाडिय़ों का कोई जाति और धर्म नहीं होता।

जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी सजा देने की मांग
इन खिलाडिय़ों ने देश का मान बढ़ाया है लेकिन बड़े दुख की बात है कि उन्हें आज इस तरह से अपनी मांगें मनवाने के लिए धरना देना पड़ रहा है। उन्होंने भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी सजा देने की मांग की। इतना ही नहीं बृजभूषण शरण द्वारा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर खिलाडिय़ों को भड़काने के आरोप लगाने पर भी रघुबीर सिंह कादयान ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब खिलाड़ी नाम रोशन कर रहे थे तब बृजभूषण शरण ने ये नहीं कहा कि ये भूपेंद्र हुड्डा के कहने पर कर रहे हैं। कादयान का कहना है कि बृजभूषण शरण अनर्गल बयानबाजी करके बच नहीं सकते।
विज्ञापन


सरकार को दी चेतावनी
छारा के ग्रामीणों ने भी सरकार को चेतावनी दी कि जल्द से जल्द भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभषण शरण को गिरफ्तार करे। अन्यथा वे आगे भी इस टोल को पूरी तरह फ्री करवा सकते हैं। इसके लिए ग्रामीणों ने कल एक पंचायत बुलाई है। जिसमें खाप प्रतिनिधि और ग्रामीण भाग लेंगे और आंदोलन को किस तरह से आगे बढ़ाया जाए, इसकी रणनीति तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें