बहादुरगढ़। एडवोकेट विक्रम छिल्लर को वेलफेयर ट्रस्ट का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर सोमवार को बार एसोसिएशन बहादुरगढ़ के अधिवक्ताओं ने उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। छिल्लर ने कहा कि एडवोकेट वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से वकीलों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। मौके पर वकील सुरेंद्र बाल्यान, हुकुमचंद राठी, प्रमोद राठी, जितेंद्र छिकारा, अनिल कुमार, अजीत कुमार, संदीप रावत आदि मौजूद रहे। संवाद