27jjrp34- झज्जर। मेजर जरनल विकास चौधरी वाईएसएम
- फोटो : बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए छात्र-छात्राएं। स्रोत : विवि
झज्जर। गांव सांखोल निवासी मेजर जरनल विकास चौधरी वाईएसएम को गणतंत्र दिवस पर अति विशिष्ट सेवा मेडल के लिए चुना गया। वहीं अब उनको 15 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। गुरुग्राम के मानेसर में मेजर जरनल विकास चौधरी वाईएसएम एनएसजी कमांडों कैंप में आईजी एनएसजी के पद पर तैनात हैं। वहां पर मेजर जरनल विकास चौधरी सेना के युवाओं को कमांडों की ट्रेनिंग देते हैं। नेशनल डिफेंस एकेडमी में पढ़ाई कर 1991 में देहरादून से कमीशंड हुए।