झज्जर। विकसित भारत संकल्प यात्रा आठ जनवरी सोमवार को जिला के दो खंड बादली और झज्जर के गांवों में पहुंचेगी। डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि यह संकल्प यात्रा जनसंवाद के साथ सोमवार आठ जनवरी को झज्जर खंड के गांव भदानी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में सुबह दस बजे, बादली खंड के गांव गंगड़वा स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल में सुबह दस बजे तथा गांव लुकसर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में दोपहर दो बजे पहुुंचेगी और आमजन को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं बारे जागरूक करेगी। कार्यक्रम के दौरान मौके पर ही विभिन्न योजनाओं व सेवाओं की स्टॉल लगाकर पात्र व वंचितों को लाभान्वित किया जाएगा। संवाद