झज्जर। तलाव गांव के ग्वालिसन राेड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में बुधवार को जागरण का आयोजन किया जाएगा। आयोजक समिति सदस्य सुनील ने बताया किग्रामवासियों के सहयोग से किए जा रहे इस जागरण में बाबा की महिमा का गुणगान किया जाएगा। जागरण में बाबा का भव्य श्रृंगार व धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। उन्होंने बताया कि जागरण के समापन पर अगले दिन वीरवार की भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।