झज्जर। प्रदेश सरकार गरीब परिवारों के पुराने घरों की मरम्मत के लिए डॉ बीआर आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना शुरू की गई है जिसके तहत 1.80 लाख रुपये के कम आय वाले परिवार आवेदन कर सकते हैं।
जिले में बीते वर्ष इस योजना के तहत जो आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनका जल्द सत्यापन कर लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया जाएगा। शुक्रवार को योजना को लेकर सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (एसईडब्ल्यूए) विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला के अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए। वीसी में एसडीएम बेरी, रविंद्र मलिक की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी शामिल हुए।
लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित वीसी में अधिकारियों को सभी आवेदनों का सत्यापन तय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि इस इस महत्वपूर्ण योजना में शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों से आवेदनकर्ताओं को शामिल किया गया है व दोनों क्षेत्रों से जो आवेदन प्राप्त हुए हैं, उन्हें सत्यापित किया जाएगा। वेरिफिकेशन के कार्य में एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीडीओ की ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारियों की तरफ से जो सत्यापन रिपोर्ट दी जाएगी उसके बाद एडीसी कार्यालय द्वारा वेरीफाई करने के उपरांत पूर्व किया जाएगा। डीसी ने कहा कि अधिकारी आवेदन कर्ताओं के मकानों में जाकर सत्यापन का कार्य गंभीरता के साथ करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, डिप्टी सीईओ निशा तंवर, डीआईओ अमित बंसल, जिला समाज कल्याण अधिकारी बिरेंद्र सिंह, बीडीपीओ युद्धवीर मौजूद रहे।