फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 45 स्थानों पर नाकाबंदी करके वाहनों की जांच की

Mon, 15 Apr 2024 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में रात्रि चेकिंग अभियान के दौरान वाहन की जांच करते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पुलिस की ओर से शनिवार शाम को सीलिंग प्लान के तहत चिन्हित स्थानों पर विशेष नाकाबंदी करके संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की गई। कुल 45 स्थानों पर नाकाबंदी की गई। यह नाकाबंदी शाम 6 बजे से 12 बजे तक की गई। बहादुरगढ़ में चिन्हित स्थानों पर नाके लगाए गए। जिन पर नियमों की अवेहलना करने वाले वाहन चालकों के चालान किए गए। इस अभियान के तहत विशेष तौर पर बहादुरगढ़ क्षेत्र में पुलिस की टीमें पूरी तरह चौकस व सतर्क नजर आई तथा चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रही। पुलिस की मौजूदगी से आम आदमी के मन में पुलिस व कानून के प्रति विश्वास बढ़ता है साथ ही सड़क पर होने वाला अपराध भी रुकता है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें