बहादुरगढ़। शहर में जाम न लगे, लोग गलत तरीके से वाहन पार्क न करें, इसको लेकर यातायात पुलिस की ओर से अलग-अलग स्थानों पर नो पार्किंग जोन बनाए गए हैं।
यहां पर नो पार्किंग के बोर्ड भी लगाए गए हैं, लेकिन इस चेतावनी का वाहन चालकों पर कोई असर नहीं है। बेधड़क नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क किए जा रहे हैं। खास बात है कि यातायात पुलिस की ओर से भी इन बोर्ड को लगाने के बाद ध्यान नहीं है।
शहर में रेलवे रोड मोड़, नाहरा-नाहरी रोड मोड़, लाल चाैक पर मेन बाजार की ओर जाने वाले रास्ते पर नो पार्किंग जोन बनाए गए हैं। इन स्थानों पर भी भीड़-भाड़ रहती है और लोग आड़े-तिरछे वाहन खड़े करके खरीदारी के लिए चले जाते हैं। इसके बाद यहां जाम लग जाता है और लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियां का सामना करना पड़ता है। अब यहां पर यातायात पुलिस की ओर से नो पार्किंग के बोर्ड तो लगवा दिए गए, लेकिन गलत तरीके से वाहन पार्क हो रहे हैं। इन पर यातायात पुलिस के नियमों का कोई असर नहीं है।
।