फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गर्मी में महंगी हुई सब्जियां, प्याज के दाम भी बढ़े

Mon, 17 Jun 2024 03:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
बाजार में दुकान पर बिक्री के लिए रखी सब्जियां।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ सब्जियां महंगी हो गई हैं। महंगाई के आंगन में प्याज फिर से नाचने लगा है। इस सप्ताह 10 रुपये प्रति किलोग्राम तक प्याज के भाव बढ़ गए हैं। प्याज, घिया, कद्दू, धनिया, भिंडी, परवल भी आम आदमी को रंग दिखाने लगा है। सब्जी के लगातार बढ़ते दामों की वजह से महिलाओं का रसोई का बजट बिगड़ने लगा है।
विज्ञापन

आलू, तोरी, घिया, हरा धनिया, मटर, टिंडा, शिमला मिर्च के अलावा अन्य कई सब्जियों के दाम में भी वृद्धि हो रही है। पिछले एक सप्ताह में ही सब्जियों के दाम में 10 से 15 रुपये प्रति किलोग्राम तक के रेट बढ़ गए हैं। बढ़ते सब्जियों के रेट ने महिलाओं की चिंता बढ़ा दी है। महंगाई के चलते रसोई से अनेक सब्जियां गायब होने लगी है। इन दिनों घिया और तोरी किसान के खेत में आम होती थी, मगर बढ़ती महंगाई के कारण यह भी 40 से 50 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रही हैं। सब्जी विक्रेता महेंद्र, सुनील, मोहन, चिंटू ने कहा कि कुछ ही दिनों से इनके दामों में उछाल आया है।
विज्ञापन




मार्केट में सब्जियों के भाव

टमाटर
-30 से 40 रुपये प्रति किलोग्राम

घिया -40 से 50 रुपये किलोग्राम

नींबू
-160 से 160 रुपये किलोग्राम

पेठा
-30 से 40 रुपये किलोग्राम

बैंगन
-20 से 30 रुपये किलोग्राम

प्याज
-35 से 40 रुपये किलोग्राम

तोरी -40 से 50 रुपये किलोग्राम

शिमला मिर्च -120 से 130 रुपये प्रति किलोग्राम

फूल गोभी -50 से 60 रुपये किलोग्राम

मटर
-150 से 200 रुपये किलोग्राम

धनिया - 300 रुपये प्रति किलोग्राम

भिंडी
- 60 रुपये किलोग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें