फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वंदना भारद्वाज ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाया

विज्ञापन
20jjrp20- ​शि​क्षिका वंदना भारद्वाज को सम्मानित करते अ​धिकारी। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से चंडीगढ़ में आयोजित पांच दिवसीय वर्कशॉप इंटरनेट ऑफ थिंग्स के तीसरे चरण में 8 जिलों के विज्ञान प्राध्यापकों ने भाग लिया। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी की रसायन विज्ञान प्राध्यापिका वंदना भारद्वाज ने इस वर्कशॉप में प्रतिभागिता की। अंतिम दिन हुई प्रश्नोत्तरी में उन्होंने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि टेक्नोलॉजी से संबंधित ऐसी वर्कशॉप स्कूल के विद्यार्थियों के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होने वाली है। आने वाला समय रोबोट और ड्रोन का ही है। उनकी इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी रोहतास दहिया व खंड नोडल अधिकारी रविन्द्र कौशिक ने उन्हें बधाई संदेश प्रेषित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें