बहादुरगढ़। पूर्व सैनिक संगठन बहादुरगढ की ओर से 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाएगा। इलाके के पूर्व सैनिक कारगिल संषर्घ में शहीद हुए जांबाजों को श्रद्धांजिलि अर्पित करेंगे और बलिदानियों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। पूर्व सैनिक संगठन बहादुरगढ की बैठक शनिवार को बहादुरगढ के आर्यनगर स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में संगठन व पूर्व सैनिकों के अन्य मुद्दों के अलावा कारगिल विजय दिवस मनाने की रूपरेखा तैयार की गई। गांव सोलधा में शहीद नायक रामफल की याद में और देसलपुर में शहीद हवलदार जय प्रकाश जून की याद में कार्यक्रम करेगा। दोनों शहीदों के परिजनों से भी मुलाकात की जाएगी। छिकारा ने तमाम पूर्व सैनिकों और अन्य लोगों से भी दोनों गांवों में होने वाले समारोहों में मौजूद रहने की अपील की है। संवाद