फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जान से मारने की नियत से गोली चलाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। राजेश निवासी मालियावास ने पुलिस में शिकायत दी थी कि 13 सितंबर 2022 को अपने परिवार के साथ घर पर ही था। इस दौरान दो लड़के घर में घुस गए उसकी माता को धक्का मारा। आरोपी ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। उसकी माता ने कपड़ा खींचकर हटा दिया। वह लड़का हमारे गांव का रिंकू था। दूसरा लड़का प्रवीण उर्फ मोनू निवासी डीघल था। उनके हाथों में पिस्टल थे इतनी। देर में 6-7 लड़के और आ गए और उनके साथ हाथापाई करने लगे। उनका विरोध करने पर वह सभी घर के सामने गली में चले गए। रिंकू ने अपने हाथ में लिए हुए पिस्टल से उसके पिता पर गोली चला दी। प्रवीण ने उसपरगोली चलाई, जिससे वह बाल बाल बच गया। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना साल्हावास मे ्रमामला दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रवीण उर्फ मोनू निवासी डीघल जिला झज्जर के तौर पर की गई। पुलिस चौकी में तैनात सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार की पुलिस टीम ने एक आरोपी को झज्जर कोर्ट से गिरफ्तार करके उसे अदालत के आदेश अनुसार पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लाकर पूछताछ के बाद न्यायिक लिया गया। हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें