फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 319 महिला एमपीएचडब्ल्यू को पदोन्नति देने पर संघ ने जताया आभार

Wed, 23 Oct 2024 04:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। स्वास्थ्य विभाग हरियाणा सरकार द्वारा राज्य की 319 महिला एमपीएचडब्ल्यू को स्वास्थ्य सुपरवाइजर के पद पर पदोन्नति करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत अब उक्त कर्मचारी स्वास्थ्य सुपरवाइजर के पद पर कार्य करेगी।स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष राममेहर वर्मा, महासचिव सतपाल खासा, उपप्रधान सुमित्रा देवी ने पदोन्नति करने पर हरियाणा सरकार व महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा डाॅ. मनीष बंसल का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

इन महिला कर्मचारियों के पदोन्नत क्रम को राजस्थान सरकार की भांति खंड स्तर व जिला स्तर पर भी करने के लिए खंड सुपरवाइजर व जिला सुपरवाइजर के पद सृर्जित करने तथा एसएमआई के रिक्त पदों पर भी तुरंत पदोन्नति करने की मांग की है। स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ ने पिछले दो साल से राज्य की महिला एमपीएचडब्ल्यू को पदोन्नत करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री सहित विभाग के आला अधिकारियों को बार-बार ज्ञापन देने के अलावा निजी स्तर पर मिलकर अवगत करवाया था। राज्य में लगभग 350 पद महिला स्वास्थ्य सुपरवाईजर के रिक्त होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है। इसी संबंध में एक अक्तूबर को महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा डाॅ. मनीष बंसल तथा महानिदेशक प्रोग्राम डाॅ. कुलदीप सिंह व निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं परिवार कल्याण डाॅ. सिम्मी वर्मा ने संघ के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया था कि आचार सहित हटने के तुरंत बाद पदोन्नति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें