फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 27 Aug 2023 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। बेरी-कलानौर मार्ग पर शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

बाकरा गांव निवासी मोहित पुत्र रामबीर बेरी में मोबाइल की दुकान पर काम करता है। शुक्रवार रात करीब 8 बजे अपनी बाइक से गांव के लिए निकला था। जब वह कलानौर मार्ग पर बेरी पुलिस थाने से निकलकर शनि मंदिर के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मोहित सड़क पर जा गिरा। मोहित को उपचार के लिए बेरी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। बेरी अस्पताल से उपचार देकर पीजीआई एमएस रोहतक रेफर कर दिया गया था। पीजीआई में पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दुकानदारों ने जताया शोक मोहित की सड़क हादसे में मौत होने के बाद बेरी में मोबाइल दुकानदारों ने शोक जताया। घटना से पीड़ित परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया। मोहित की करीब 3 साल पहले शादी हुई थी। करीब डेढ़ साल की एक बेटी है। मेन बाजार के सभी मोबाइल दुकानदारों ने मोहित के अंतिम संस्कार होने तक दुकानों को बंद रखकर शोक जताया। शहर चौकी प्रभारी प्रदीप दलाल ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें