फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क हादसे में लगी गंभीर चोट के कारण अज्ञात व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। ईमलोटा से मातनहेल सड़क पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अज्ञात व्यक्ति को गंभीर चोटें लगी। घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में देखते हुए एक राहगीर ने घायल नागरिक अस्पताल झज्जर पहुंचाया। वहीं स्थानीय पुलिस को भी सूचित किया। नागरिक अस्पताल झज्जर के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। गंभीर चोट के कारण अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। अज्ञात व्यक्ति की मौत की सूचना पाकर पुलिस टीम पीजीआई रोहतक पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर 72 घंटे के लिए रोहतक पीजीआई के शवगृह में रखवा दिया है। मातनहेल पुलिस चौकी इंचार्ज नीतिश ने बताया कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की फोटो आसपास के इलाकों में दिखाकर अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें